धनबाद सीट पर महागठबंधन के अंदर सस्पेंस,आखिर चेहरा कौन

धनबाद सीट पर महागठबंधन के अंदर सस्पेंस,आखिर चेहरा कौन ...?
रांची: धनबाद सीट पर अभी भी प्रत्याशी को लेकर महागठबंधन के अंदर सस्पेंस बरकरार है। जानकारी के मुताबिक इस सीट को लेकर कांग्रेस अब तक यह नहीं तय कर पाई है कि अपने दल के नेता को टिकट दिया जाए या बाहरी किसी दल से पार्टी में शामिल होने वाले किसी नेता को।कहा जा सकता है कि धनबाद को लेकर कांग्रेस काफी उलझन में है और यह उलझन ढुल्लू महतो की इंट्री के बाद और भी घनीभूत हुई है। कांग्रेस की उलझन इस बात को लेकर भी है भाजपा के इस पिछड़ा कार्ड के सामने उसका चेहरा कौन हो? लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बावजूद सरयू राय हर दिन ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं और उनकी इस मोर्चाबंदी के कारण ढुल्लू महतो की उम्मीदवारी से नाराज तमाम चेहरे सरयू राय के इर्द-गिर्द खड़े दिख रहे हैं। सरयू राय की इस सक्रियता के कारण भी कांग्रेस की उलझन बढ़ती नजर आ रही है। इधर कांग्रेस से जो चुनाव लड़ने के लिए रेस में हैं उनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता ददई दूबे, जयमंगल सिंह की पत्नी और कुमार गौरव का नाम सामने आ रहा है।
इसके अलावा बीजेपी के रविंद्र पांडे के नाम की चर्चा लगातार जारी है और संभावना जताई जा रही है कि अगर कांग्रेस में वो शामिल होते हैं तो चुनाव मैदान में उन्हें उतारा जाए। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुसार जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।





