मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते गैंग सरगना समेत चार गिरफ्तार, महादेव सट्टा एप से भी जुड़ रहे तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते  गैंग सरगना समेत चार गिरफ्तार, महादेव सट्टा एप से भी जुड़ रहे तार

रायपुर। सरगुजा पुलिस ने बड़े सट्टेबाज गैंग का भंडाभोड़ करते हुए सरगना सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस तरह सट्टेबाजी के मामले में अब तक कुल चार लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के तार महादेव सट्‌टा एप से जुड़े होने के सबूत मिल रहे हैं। आरोपितों के पास से पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 234 एटीएम कार्ड सहित 72 मोबाइल, 77 सिम कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक और 8 बार कोड स्कैनर बरामद किए हैं। जांच में एक बैंक से 15 करोड़ का ट्रांजेक्शन करने के साथ ही अन्य सामान बरामद किया गया है। सटोरियों ने करीब 15 बैंकों में सैकड़ों खाते खुलवा रखे थे। अब तक पुलिस सौ करोड़ से ऊपर की लेन-देन होने का खुलासा कर चुकी है।सरगुजा पुलिस अधीक्षक के अनुसार थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने मंगलवार अंबिकापुर के सदर रोड़ स्थित सुधीर गुप्ता के घर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन युवकों राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की, श्रीकांत अग्रवाल और राहुल कुमार सोनी को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया था। आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे क्रिकेट मैचों पर रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे। वह सुधीर गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा खेलवाते थे और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म में जीत-हार का हिसाब रखते थे।उन्होंने बताया कि मौके से सट्टे खिलाने के यंत्रों के साथ ही एक लाख 54 हजार 100 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। जब्त कुल सामग्री की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपितों ने अर्जुन गुप्ता के सहयोग से अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाए थे। पुलिस ने अर्जुन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें