मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ईडी के सामने पेश हुए सुरेश रैना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने एक नामी ऑनलाइन बेटिंग ऐप 'वनएक्सबेट' से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए। ईडी ने रैना को समन जारी किया था, जिसके बाद सुरेश रैना दिल्ली स्थित ईडी हेडक्वार्टर में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे।

एजेंसी के मुताबिक, सुरेश रैना का नाम इस मामले में उनके कुछ विज्ञापनों और एंडोर्समेंट्स के कारण जोड़ा जा रहा है। ईडी की टीम ने रैना से ऑनलाइन ऐप 'वनएक्सबेट' के साथ उनके संबंधों, एंडोर्समेंट डील और किसी भी वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी। यह पूछताछ ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत हुई।

जांच में यह सामने आया है कि जब ऐप यूजर द्वारा पेमेंट की जाती थी तो रोजाना रिसीवर का नाम और डिटेल बदल जाता था, लेकिन बाद में पैसा ऑनलाइन ऐप अकाउंट में पहुंच जाता था। इसके बाद ईडी को शक हुआ। बेटिंग ऐप के जरिए पैसा विदेश भेजा जा रहा था।

ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग एप्स के प्रमोशन से जुड़े मामलों में सुरेश रैना के अलावा कई अन्य हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं। ईडी की जांच का दायरा कई करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी तक फैला हुआ है। जांच एजेंसी इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोटर्स और उनसे जुड़े तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म खुद को कौशल-आधारित खेलों की मेजबानी करने वाला प्लेटफॉर्म बताता है, लेकिन इनमें ऐसे एल्गोरिथम का इस्तेमाल किया गया है, जो मौजूदा भारतीय कानूनों के तहत उन्हें 'गैंबलिंग ऑपरेशन' के रूप में वर्गीकृत करते हैं। 'वनएक्सबेट' ने सुरेश रैना को गेमिंग एम्बेसडर बनाते हुए उन्हें 'रेस्पोंसिबल गेमिंग एंबेसडर' का नाम दिया था।

हालांकि, ईडी की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रैना के खिलाफ कोई सीधा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या उनसे फिलहाल सिर्फ जानकारी के लिए पूछताछ की गई है।

इस जांच में पहले ही कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चुका है। सोमवार को एक्टर राणा दग्गुबाती फिल्म की व्यस्तताओं के कारण 23 जुलाई को जारी अपने समन को स्थगित करने की मांग के बाद हैदराबाद में ईडी के सामने पेश हुए थे। मई में तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार से कथित संबंध के आरोप में दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 प्रसिद्ध अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी लोगों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें