मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट ने हटाई “उदयपुर फाइल्स” पर लगी रोक, अब 8 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट ने हटाई “उदयपुर फाइल्स” पर लगी रोक, अब 8 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

सुप्रीम कोर्ट ने हटाई “उदयपुर फाइल्स” पर लगी रोक, अब 8 अगस्त को होगी फिल्म रिलीज

नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025 — सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित फिल्म “उदयपुर फाइल्स” की रिलीज पर लगी रोक को हटाते हुए इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में वर्ष 2022 में दर्जी कन्हैया लाल की जघन्य हत्या पर आधारित है, जिसने देशभर में सनसनी फैला दी थी। फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ याचिकाओं में आपत्ति जताई गई थी, जिनमें दावा किया गया था कि इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है और यह एक लंबित आपराधिक मामले को प्रभावित कर सकती है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि इस पर रोक लगाने का कोई संवैधानिक आधार नहीं बनता।

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाई थी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वह पुनः समीक्षा कर यह तय करे कि क्या यह फिल्म सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जा सकती है। इसके बाद केंद्र सरकार ने एक समिति गठित की, जिसने फिल्म के कुछ दृश्यों, संवादों और पात्रों में बदलाव की सिफारिश की। फिल्म निर्माता भारत एस. श्रीनाथ ने इन सिफारिशों को स्वीकारते हुए छह प्रमुख बदलाव किए और नये डिस्क्लेमर के साथ पुनः प्रमाणन के लिए आवेदन किया।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि उसने फिल्म के विषयवस्तु की गुण-दोष के आधार पर कोई मूल्यांकन नहीं किया है और यदि किसी पक्ष को अभी भी आपत्ति है तो वह दिल्ली हाईकोर्ट में अपना पक्ष रख सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित फिल्म को बिना पर्याप्त कानूनी आधार के रोका नहीं जा सकता।

अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद “उदयपुर फाइल्स” को हरी झंडी मिल गई है और फिल्म 8 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक का दावा है कि यह फिल्म किसी विशेष समुदाय को निशाना नहीं बनाती, बल्कि एक सच्ची घटना को तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत करती है ताकि समाज में कट्टरता के खिलाफ जागरूकता लाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें