मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

'अब सुनवाई को कुछ नहीं बचा, उसे यूपी लाया जा चुका है', कहकर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अतीक अहमद की याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'अब सुनवाई को कुछ नहीं बचा, उसे यूपी लाया जा चुका है', कहकर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अतीक अहमद की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी, अतीक को यूपी लेकर आया जा चुका है लिहाजा कोर्ट के पास इस मामले में सुनने के लिए कोई विषय नहीं बचा है.

SC Rejects Atiq Ahmad's Plea: उत्तर प्रदेश में अपनी जान को खतरा बता रहे अतीक अहमद की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. गुजरात की जेल से उत्तर प्रदेश लाए गए अतीक ने अपनी सुरक्षा की गुहार की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी राहत देने से मना कर दिया. जस्टिस अजय रस्तोगी और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि सुरक्षा या किसी भी और बात के लिए उसे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए.

अतीक अहमद के लिए पेश हुए वकील ने यूपी पुलिस की हिरासत में उसके फर्जी एनकाउंटर का अंदेशा जताया. उन्होंने अनुरोध किया कि कम से कम कोर्ट उनके इस बयान को रिकॉर्ड कर ले. लेकिन जजों ने साफ किया कि वह किसी बयान को रिकॉर्ड पर नहीं लेंगे. याचिका गुजरात से यूपी लाए जाने के खिलाफ दाखिल हुई थी. अब जब उसे यूपी लाया जा चुका है, तो अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का कोई मामला नहीं बचता.

सीएम योगी के भाषण का जिक्र कर मांगी थी राहत

1 मार्च को दाखिल याचिका में अतीक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला दिया था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद दिए इस बयान में योगी ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. इस तरह के बयान यूपी पुलिस के पिछले रिकॉर्ड का ज़िक्र करते हुए हुए अतीक अहमद ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार की थी. अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद रहे अतीक ने कहा था कि उससे जो भी पूछताछ होनी है, वह गुजरात में ही हो.

17 मार्च को जब अतीक की याचिका सुनवाई के लिए लगी, तब उसके वकील ने सुनवाई टालने की मांग की. वकील ने अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांग लिया. इस पर कोर्ट ने कहा था, "याचिकाकर्ता ने पहले जल्द सुनवाई की मांग की. अब जिरह को तैयार नहीं. इसलिए, हम सुनवाई टाल रहे हैं."

इस बीच 2006 के उमेश पाल अपहरण कांड में प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने अतीक को अपने सामने पेश करने का आदेश जारी कर दिया. इस आदेश का पालन करते हुए यूपी पुलिस उसे प्रयागराज ले आई. ऐसे में आज जब सुप्रीम कोर्ट में उसकी याचिका सुनवाई के लिए लगी, तो जजों ने उसे सुनने से मना कर दिया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें