मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

उच्चतम न्यायालय के फैसले ने ही बचा रखा है लोकतंत्र को : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उच्चतम न्यायालय के फैसले ने ही बचा रखा है लोकतंत्र को : कांग्रेस

उच्चतम न्यायालय के फैसले ने ही बचा रखा है लोकतंत्र को : कांग्रेस

रांची। देश में लोकतंत्र और जनता के विश्वास को उच्चतम न्यायालय के फैसले ने हीं बचा कर रखा है। नहीं तो सत्ता और संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग का ऐसा नायाब उदाहरण शायद ही देखने को मिलता। ये बाते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बुधवार को कहीं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने से यह साबित हो गया की झूठी बुनियाद पर मुकदमे तैयार कर विपक्षी नेताओं को फंसाने का षडयंत्र पूरे देश में रचा गया और अपने इस एजेंडे को पूरा करने में मोदी सरकार के तंत्रों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी ऐसी ही कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को राष्ट्रीय स्तर का संरक्षण प्रदान करने वाले भाजपा के नेताओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने का कोई हक नहीं। भाजपा में शामिल होने वाले ऐसे लोग जिन्हें भाजपा भ्रष्टाचार का सिंबल बताती रही उन्हें भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी नेता स्वच्छता का प्रमाण पत्र बांटते फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पतंजलि के खिलाफ टिप्पणी और फटकार लगाने से यह साबित हो गया कि बाबा रामदेव ने कोरोना काल में देश के कोरोना मरीज और आम जनता को अंधेरे में रखकर अपनी दवा के जरिए और अरब रुपयों का मुनाफा कमाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें