मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, 57,946 करोड़ के अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है। मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आज भी महागठबंधन के विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।मुख्य गेट पर विपक्ष के धरने के कारण बगल वाला गेट आज भी खोला गया।

विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 21 जुलाई को ही 57, 946 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया था। आज समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होगी, क्योंकि अनुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि सरकार ने समाज कल्याण विभाग के लिए ही व्यवस्था की है

इससे पहले सदन के बाहर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि किसी वोटर का नाम काटे। कोई विदेशी घुसपैठिया आया है, तो यह सरकार की गलती है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार उसी वोटर लिस्ट से चुनाव जीत कर आयी हैं, जिस पर चुनाव आयोग सवाल खड़ा कर रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा मुख्यमंत्री ने ठीक ही कहा है, सबको अब चुनाव में जाना है। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वह ठीक नहीं है।यदि उनसे कोई गलती हुई है तो माफी मांगने के लिए भी वो तैयार हैं।अब पुरानी बातों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें