मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : ईव्हीएम और व्हीव्हीपीएटी मशीनों का किया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बलौदाबाजार। लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के अनुक्रम में आज

रविवार को जिले की उप विधानसभा क्षेत्रों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन

किया गया।

रेण्डमाईजेशन जिला कार्यालय भवन बलौदाबाजार के एनआईसी

कक्ष में निर्वाचन आयोग के ईएमएस साफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। कलेक्टर

एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने सर्वमान्यता प्राप्त राजनीतिक

दलों के जिला प्रतिनिधियों को रेण्डमाईजेशन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार

से जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे ने बताया कि,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से बलौदाबाजार को 28 अप्रैल सुबह 11 बजे

का समय दिया गया था। निर्धारित समय पर राजनीतिक दलों के समक्ष पहले जिले

की चारों विधानसभाओं के समस्त मतदान केन्द्रों की संख्या की जांच की गई।

इसके बाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03- जांजगीर-चांपा के उप

विधानसभा क्षेत्रों 43-बिलाईगढ़,44-कसडोल एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

क्रमांक 08-रायपुर के उप विधानसभा क्षेत्रों 45-बलौदाबाजार, 46-भाटापारा की

ईव्हीएम मशीन एवं व्हीव्हीपीएटी मशीन का रेण्डमाईजेशन किया गया। उपस्थित

सभी प्रतिनिधियों ने रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया के संबंध में पूर्ण

संतुष्टि व्यक्त की। सर्वमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को

रेण्डमाईजेशन पश्चात् ईव्हीएम मशीन तथा व्हीव्हीपीएटी की सूची भी दी गई। इस

दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे,एसडीएम बलौदाबाजार अमित

गुप्ता, सूचना अधिकारी एनआईसी सत्यनारायण प्रधान,भारतीय जनता पार्टी से शिव

नरेश मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस से लखेश साहू,आप से भुवनेश्वर सिंह

उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है की उक्त मशीनों का सेप्लिमेंट्री

रेण्डमाईजेशन दोनों लोकसभा में प्रत्याशीयों की अधिकता के कारण अतिरिक्त

बैलेट यूनिट की आवश्यकता है। जिसमें लोकसभा क्षेत्र जाजंगीर चांपा के लिए 1

एवं रायपुर के लिए 2 है। इसके साथ ही 16 प्रतिशत रिजर्व के लिए आरक्षित

रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें