कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंकित राज को ईडी का समन

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंकित राज को ईडी का समन
रांची : कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंकित राज को ईडी ने नोटिस भेजा है। ईडी ने पूछताछ के लिए तीनों को दो सप्ताह के बाद बुलाया है। बीते मंगलवार को जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने को लेकर ईडी ने अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था। तलाशी अभियान के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और झारखंड राज्य में अवैध बालू खनन से संबंधित साक्ष्य ईडी के हाथ लगे हैं। सभी को जब्त कर लिया गया है।





