मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

समर कैंप में दिए लू से बचने के टिप्स, बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायगढ़

, ।वर्तमान में नौतपा की वजह से तापमान काफी बढ़ा हुआ है और

ऐसे में लू लगने की संभावना सबसे अधिक होती है। लू से बचने के लिए हमें

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए और साथ ही खानपान का भी ध्यान

रखना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक मसालेदार खाने से बचना चाहिए। बहुत

जरूरी हो तभी दोपहर में घर से बाहर निकलना चाहिए और अगर कहीं जाना जरूरी हो

तो सावधानी बरतते हुए यात्रा करनी चाहिए।

उक्त

बातें विकासखंड खरसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडतराई में पदस्थ

चिकित्सक डॉक्टर राजेश कुमार साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

कोंडतराई में चल रहे समर कैंप के आठवें दिन आज बुधवार को उपस्थित बच्चों को

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लू से बचने के

उपाय बताने के साथ ही सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनने की सलाह

क्यों दी जाती है इस बारे में विस्तार से बताया और सड़क दुर्घटना के दौरान

एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए क्या क्या करना चाहिए यह भी

बताया। डॉक्टर साहू ने विद्यार्थियों को सर्पदंश के दौरान क्या-क्या करना

चाहिए इस बारे में भी बताया तथा सड़क दुर्घटना के दौरान या हृदयाघात के समय

प्राथमिक उपचार के रूप में क्या किया जाना चाहिए इसके बारे में भी विस्तार

से बताता। अंत में विद्यालय प्राचार्य एस आर भगत ने उन्हें विद्यालय परिवार

की ओर से स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया।

20 मई

से 30 मई तक अनवरत जारी समर कैंप के आठवें दिन 29 मई को शासकीय उच्चतर

माध्यमिक विद्यालय कोंडतराई के विद्यार्थियों को पहले यातायात नियमों की

जानकारी, डिजास्टर मैनजमेंट जैसे – बाढ़, भूकम्प, आग, रोड एक्सीडेंट के समय

क्या करना है कि जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों के मध्य लेखन

प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके पश्चात चिकित्सक राजेश साहू ने अनेक

विषयों पर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। इस

दौरान विद्यालय के प्राचार्य सुधीन राम भगत, व्याख्याता गोकुल प्रसाद नायक,

संकुल समन्वयक जनेश्वर खरे, कार्यालयीन कर्मचारी प्रवीण चतुर्वेदी, जयाराम

राठिया, राजेन्द्र कुमार स्नेही आदि भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें