मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में  10 नक्सली ढेर, ऑटोमेटिक हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के ऑटोमेटिक एसएलआर, एके-47 सहित अन्य हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हैं।सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम कोरजुगुड़ा, दंतेशपुरम, नागाराम भंडारापदर की ओर रवाना हुई थी। इस दौरान कोरजुगुड़ा व भंडारापदर के जंगल में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी के बीच सुरक्षा बल के जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर बंदूक सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान कैंप लौट रहे हैं। मारे गए सभी नक्सली उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही उनका पीछा कर नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग की जा रही है।एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुखबिर से सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे भेज्जी के जंगल में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों के वापस लौटने के बाद इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें