मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को किया ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को किया ध्वस्त

- फैक्टरी से बरामद हथियार व विस्फोटकरायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। इसफैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद किया गया है।सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज शनिवार को जानकारी दी कि 26 सितंबर को जिला बल सुकमा और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के घने जंगल व पहाड़ियों की ओर रवाना हुई थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास जंगल-पहाड़ियों में जवानों ने गहन सर्चिंग शुरू की। जंगल में नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्टरी का पता चला। जवानों ने मौके पर नक्सलियों की फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया।नक्सलियों की फैक्टरी से एक वर्टिकल मिलिंग मशीन,तीन बेंच वाइस ,दो बीजीएल लांचर (बड़ा),12 बीजीएल शेल (खाली), 94 बीजीएल हेड्स,एक हैंड ग्राइंडर मशीन ,छह लकड़ी के राइफल बट ,एक भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म ,एक भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) ,चार सोलर बैटरी ,एक बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) ,दो गैस कटर हेड्स व तीन डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त छह मेटल मोल्डिंग पॉट्स ,दो स्टील वाटर पॉट्स ,एक एल्युमिनियम पॉट ,छह आयरन कटर व्हील्स ,एक टैपिंग रॉड ,एक आयरन स्टैंड,80 स्टील पाइप पीस (बीजीएल हेतु) तथा बड़ी मात्रा में आयरन स्क्रैप्स भी मिला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें