मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के सुखदेव भगत ने किया नामांकन,सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के सुखदेव भगत ने किया नामांकन,सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के सुखदेव भगत ने किया नामांकन,सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

गुमला: लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में गुमला शहर के मुख्य मार्ग होते हुए वे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहे। झामुमो विधायक चमरा लिंडा के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि चमरा लिंडा नादान है आवेश में आकर फैसला किया है और चुनाव मैदान में उतरे हैं, जो आरएसएस और बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा। सुखदेव भगत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नहीं परिधान मंत्री हैं, जो दिन में चार-पांच बार कपड़े बदलते हैं। उन्हें देश के युवा क्या कर रही है, इस बात की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि देश में अराजकता जैसा माहौल है। प्रधानमंत्री ने देश के लिए कुछ नहीं किया, केवल जुमलेबाजी की है। उन्होंने कहा कि पीएम ने सिर्फ झारखंड के आदिवासी मूलवासी को ठगने का काम किया। 2022 तक हर घर को पक्का मकान देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कितने आवास बने, केवल 8 लाख की सूची बनी। इस दौरान चुनावी जनसभा को गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, विधायक भूषण तिर्की सहित अन्य लोगों ने भी संबोधन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें