मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सुधाकर सिंह को मेरे जैसे बनने में लग जाएंगे सौ जन्म: मिथलेश तिवारी -लालू जी लंगोट बांधकर आए थे, क्या हुआ...

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुधाकर सिंह को मेरे जैसे बनने में लग जाएंगे सौ जन्म: मिथलेश तिवारी   -लालू जी लंगोट बांधकर आए थे, क्या हुआ...

सुधाकर सिंह को मेरे जैसे बनने में लग जाएंगे सौ जन्म: मिथलेश तिवारी

-लालू जी लंगोट बांधकर आए थे, क्या हुआ...

बक्सर।बक्सर लोकसभा सीट की जंग खाफी ख़ास हैं। यहां से पूर्व सांसद का टिकट काट दिया गया है और भाजपा ने अपना नया कैंडिडेट मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन के तरफ से पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया गया है। ऐसे में अब इन दोनों नेताओं का चुनावी दावे भी जारी है। जहां सुधारकर भाजपा कैंडिडेट को गोडसे के विचारधारा का बता रहे हैं तो वहीं अब इसका जवाब मिथलेश तिवारी (भाजपा ) ने भी दिया है। दरअसल, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस देश में गोडसे की विचारधारा लागू करना चाहते हैं। लेकिन यह देश गांधी के विचारधारा से चलता है ना कि गोडसे की विचारधारा से। उसके बाद अब इसका जवाब भाजपा कैंडिडेट मिथलेश तिवारी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी बराबरी करने में सुधाकर सिंह को 100 जन्म लग जाएंगे। सुधाकर सिंह मात्र डेढ़ सौ वोट से चुनाव जीते थे और मैं हारकर भी उनसे तीगुना वोट लाया था। अब 4 जून को पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। मिथलेश तिवारी ने कहा कि बक्सर में भाजपा को चारों खाने चित्त करने के लिए लालू जी बहुत दिन से लंगोट बांधे हुए हैं लेकिन आजतक कर नहीं पाए। जब लालू जी ही नहीं कर पाए तो सुधाकर सिंह का क्या मतलब है ? हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं तो बोलेंगे नहीं तो काम कैसे चलेगा। लेकिन 4 जून को पता चल जाएगा कि बक्सर का विजेता कौन है। इतना तय है कि यहां महागठबंधन चारों खाने चित्त होगा। आपको बताते चलें कि, बक्सर लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। उससे पहले ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां लड़ाई सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होने वाला है यह बात भी तय माना जा रहा है। इसकी वजह है कि यहां से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें