मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

सुदर्शन-जुरेल के शतक, भारत-ए ने 452/6 पर पारी घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुदर्शन-जुरेल के शतक, भारत-ए ने 452/6 पर पारी घोषित

गाले। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में भारत की तरफ से कप्तान ध्रुव जुरेल और साईं सुदर्शन ने शतक लगाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। साईं सुदर्शन ने आयुष पांडे के साथ 23 ओवरों में 82 रन की साझेदारी की। आयुष 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद देवदत्त पड्डिकल मैदान पर उतरे, लेकिन सिर्फ 7 गेंदों का ही सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाए।

भारतीय टीम ने 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से साईं सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

गायकवाड़ 53 गेंदों में 1 चौके के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुदर्शन ने ध्रुव जुरेल के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए। भारत-ए टीम को सुदर्शन के रूप में चौथा झटका लगा, जो 132 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस पारी में सुदर्शन ने 175 गेंदों का सामना किया, जिसमें 19 चौके लगाए।

यहां से कप्तान जुरेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शेख रशीद के साथ पांचवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की।

रशीद 5 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जुरेल ने हर्ष दुबे के साथ छठे विकेट के लिए 86 रन जुटाए। दुबे ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि जुरेल 215 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के के साथ 141 रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले के दूसरे दिन भारत-ए ने अपनी पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की।

श्रीलंका-ए की तरफ से चमिका गुणासेकरा ने 86 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि दिलुम सुदीरा ने 118 रन देकर 2 विकेट निकाले। रविंदु फर्नांडो को 1 विकेट हाथ लगा।

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच खेले जाने हैं। अगला मुकाबला इसी मैदान पर 2 जुलाई से शुरू होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें