मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : सेवानिवृत्ति पर समारोह में उपनिरीक्षक को दी गई विदाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : सेवानिवृत्ति पर समारोह में उपनिरीक्षक को दी गई विदाई

बलरामपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। बीते देर शाम उन्हें विदाई समारोह में सम्मानित किया गया।बलरामपुर पुलिस कार्यालय द्वारा साेमवार की देर शाम विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बेंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को साल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीओपी बलरामपुर मोहम्मद याकूब मेमन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।ड्यूटी के दौरान उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी वैभव बेंकर ने कहा कि, दिनेश राजवाड़े का सेवा रिकार्ड उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने विभागीय दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया और उनकी कार्यशैली से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।एसपी ने कहा कि, पुलिस सेवा का कार्य केवल अपराधियों के विरुद्ध कारवाई करना अपराधियों कि विरुद्ध को सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी है, जिसे राजवाड़े ने बखूबी निभाया।एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी मोहम्मद याकूब मेमन ने भी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के परिवारजन भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें