मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र छात्रों को एकाग्र होकर मेहनत करने की जरूरत:दिनेश राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र  छात्रों को एकाग्र होकर मेहनत करने की जरूरत:दिनेश राय

इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

छात्रों को एकाग्र होकर मेहनत करने की जरूरत:दिनेश राय

बेतिया- 2024 इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प•चम्पारण के जिला पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों और बुक देकर किया सम्मानित। गौरतलब हो कि इंटरमीडिएट परीक्षा (आर्ट्स) में युगल साह जनजाति गर्ल हाईस्कूल, हरनाटांड़ की छात्रा सिमरन कुमारी को प्रथम स्थान, गवर्नमेंट राज्य सम्पोषित एसएस प्लस टू स्कूल, हरनाटांड़ के छात्र रामू कुमार को द्वितीय स्थान एवं एमजेके कॉलेज बेतिया की छात्रा सलोनी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा (कॉमर्स) में रामबहादुर कॉलेज, दुखीछापर के छात्र धर्मवीर कुमार को जिलास्तर पर प्रथम स्थान, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, बांसगांव मंगलपुर अवसानी बगहा-02 के छात्र गौरव कुमार को द्वितीय स्थान एवं गवर्नमेंट हाईस्कूल हरिनगर के छात्र राहुल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (साइंस) में एमजेके कॉलेज, बेतिया के छात्र रितेश कुमार को जिलास्तर पर प्रथम स्थान, गवर्नमेंट जनता हाईस्कूल तेल्हुआ नौतन के छात्र रौनक कुमार को द्वितीय स्थान एवं एमजेके कॉलेज के छात्र आशीष कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।मैट्रिक परीक्षा 2024 में नेशनल पब्लिक हाईस्कूल बेतिया के छात्र मो0 आसिफ को जिलास्तर पर प्रथम स्थान, आरएलवाई प्रवेशिका उच्च विद्यालय, नरकटियागंज के छात्र कृष्णकांत झा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, चम्पापुर गोनौली बगहा-02 की छात्रा प्रिया शर्मा को द्वितीय स्थान एवं एसएस हाईस्कूल, हरनाटांड़ के छात्र आदित्य जायसवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर डीएम दिनेश राय कहा कि छात्रों को आगे की परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए एकाग्र होकर मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपके इस सराहनीय कार्य से आपके माता-पिता, गुरूजन एवं जिला प्रशासन गौरावान्वित महसूस कर रहे हैं। खूब मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़ते रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें