मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर में अतिक्रमण पर सख्तीः 100 से अधिक गुमटी और झोपड़ी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर में अतिक्रमण पर सख्तीः 100 से अधिक गुमटी और झोपड़ी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सनावल में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बीते शाम कार्रवाई कर वर्षों से सड़क किनारे कब्जा जमाए गुमटियों, झोपड़ियों और शेड को हटाया है।तहसीलदार टिकेंद्र राणा और नायब तहसीलदार निशांत सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सनावल मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बने 100 से अधिक अवैध निर्माण जैसे गुमटी, झोपड़ी, टीन शेड और परछी को बीते शाम हटाया गया।इस दौरान अवैध कब्जाधारियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर तैनात किया था, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। तहसीलदार टिकेंद्र राणा ने आज शुक्रवार को बताया कि सड़क किनारे हुए अतिक्रमण से आमजन को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और आवागमन बाधित हो रहा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले कई बार नोटिस देकर हटाने कहा था, लेकिन अंतिम नोटिस के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब प्रशासन ने बेदखली की सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किए गए किसी भी प्रकार के निर्माण या कब्जे पूरी तरह अवैध हैं। ऐसे अतिक्रमण राजस्व नियमों का उल्लंघन तो है ही, साथ ही यह जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं।अपीलः अपना कब्जा खुद हटा लें, नहीं तो होगी सख्तीइस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती से लोगों ने राहत की सांस ली है और सड़क मार्ग अब पहले की तुलना में अधिक साफ और सुगम हो गया है। तहसील प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे स्वयं से अवैध कब्जा हटा लें, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें