मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

औषधि दुकानों पर सख्त निगरानी, नमूने लेकर जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औषधि दुकानों पर सख्त निगरानी, नमूने लेकर जांच शुरू

बलरामपुर : जिले में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष जांच और निरीक्षण की कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में आज बुधवार काे औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 8 दवा दुकानों का निरीक्षण कर 19 दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए।

साथ ही दवा विक्रेताओं को दवाओं के सही भंडारण, बिक्री और रिकॉर्ड संधारण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए।कार्रवाई के दौरान मां वैष्णवी मेडिकल एजेंसी, हानिया मेडिकल एजेंसी, मेहता मेडिकल, सक्ति मेडिकल, सजल मेडिकल एजेंसी और शंकर मेडिकल एजेंसी सहित अन्य दुकानों की जांच की गई।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर्स से ही डॉक्टर की पर्ची पर दवाएं खरीदें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन को जानकारी दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें