एक्सट्रीम बार में हत्या करनेवाला आरोपी बिहार के गया से गिरफ्तार ,हथियार,गोली और कार बरामद

एक्सट्रीम बार में हत्या करनेवाला आरोपी बिहार के गया से गिरफ्तार ,हथियार,गोली और कार बरामद
रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थिति एक्सट्रीम बार में हुई कोल्ड ब्लडेड मर्डर की घटना ने पूरी रांची को दहला दिया है। देर रात, हाफ पैंट पहना शख्स चेहरा ढक कर बार में पहुंचा और लिफ्ट के पास खड़े डीजे संदीप प्रमाणीक के सीने पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से राइफल से गोली दाग दी जिससे संदीप प्रमाणीक की घटना स्थल पर ही मृत्यू हो गयी। इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने हथियार ,चार गोली और कार बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी अभिषेक सिंह रांची के सेल सिटी स्थित ए9/8अ फ्लैट में रहता था। पुलिस ने सफेद रंग की ब्रेजा कार जिसका नंबर जेएच 01 डीएल 2400 वाला फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था बरामद कर लिया है। यह कार कचहरी चौक के पास एक गैराज से बरामद हुई है। कार से चार कारतूस भी बरामद हुआ है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे थे। इन युवकों का बार के किसी स्टाफ से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहसबाजी के बीच वहां पहंुचे युवक में से एक नकाबपोश शख्स एक्सट्रीम बार के अंदर घुसकर डीजे चलाने वाले युवक की छाती में सटा कर गोली मार दी । इसके बाद युवक दूसरे दरवाजे से बार के बाहर निकल गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक्सट्रीम बार में सिरफिरे की गोली से जान गंवाने वाले संदीप प्रमाणिक के घर वालों से संपर्क नहीं हो पाया है। साइक्लोन की वजह से उसके परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत आ रही है। जांच में पता चला है कि संदीप पिछले सात साल से काम कर रहा था। उसने किसी को भी अपने घर वालों का नाम और नंबर नहीं दिया था।





