मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर के सभी विद्यालय 15 जून तक बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर के सभी विद्यालय 15 जून तक बंद

पटना। प्रदेश भर में भीषण गर्मी और हिटवेव को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों को आगामी 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। केके पाठक की विदाई के बाद शिक्षकों के लिए यह राहत भरी खबर है।बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 11 से 15 जून तक सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।बिहार में भीषण गर्मी के कारण पिछले दिनों विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 9 जून तक सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना पड़ रहा था। छुट्टी खत्म होने के बाद आज जैसे ही स्कूल खुले फिर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से विद्यालयों में बच्चों के बेहोश होने की खबर आई। उधर, मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी भीषण गर्मी और हिटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया और लोगों को तमाम तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से विद्यालयों में छुट्टी का फैसला लिया और 15 जून तक सभी विद्यालयों की छुट्टी कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि इस बार बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी छुट्टी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें