मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोर -दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोर -दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

दूसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर आज थम जाएगा चुनावी शोर

-दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

पटना।देशभर में दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 5 बजे 12 राज्यों के 88 सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में बिहार में भी 5 सीटें हैं जिसमें भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और बांका में चुनाव होने हैं। इन 5 सीटों पर किशनगंज ऐसी सीट है जिसपर कांग्रेस का उम्मीदवार पिछली बार विजयी हुआ था। जबकि चारों सीटें एनडीए के कब्जे में रही है।वहीं, दूसरे चरण में बिहार में अजीत शर्मा, दुलाल चंद गोस्वामी, पप्पू यादव, बीमा भारती, मोहम्मद जावेद जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लेकिन, इन सबसे रोचक मुकाबला पूर्णिया और फिर किशनगंज का है। जहां पूर्णिया में पप्पू यादव के मैदान में आने से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। तो वहीं किशनगंज की सीट कांग्रेस के खाते में है लेकिन इस बार अख्तरुल इमान एआईएमआईएम के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं। इसके साथ ही भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजद के हुकुम और हुकूमत को अपने लंबे समय तक देखे हैं। इसकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। कैसे गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखी है। देश और बिहार के जनता को इन लोगो ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमरव अंबेडकर ने देखा था, कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उधर, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी 7वां चरण 1 जून को होगा। इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। मतलब साफ है कि 4 जून को ही पता चलेगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। इससे पहले फर्स्ट फेज की वोटिंग में काफी ही कम संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचे थे। ऐसे में अब देखना यह है कि दूसरे चरण में कितने लोग मतदान करने पहुंचते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें