मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में 28 जुलाई को होगा जनसुराज का राजस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में 28 जुलाई को होगा जनसुराज का राजस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

पटना में 28 जुलाई को होगा जनसुराज का राजस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

पूर्वी चंपारण। पटना स्थित बापू सभागार में आगामी 28 जुलाई को जनसुराज के राजस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को जन सुराज के पताही प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जन सुराज राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मोतिहारी से अधिक-से- अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि पटना सम्मेलन में पंचायत से लेकर जिला स्तर कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी अधिक-से-अधिक हो जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस सम्मेलन को जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर संबोधित कर आगे की रणनीति से सभी कार्यकताओं को अवगत करायेंगे। वही पूर्वी चंपारण जन सुराजी संतोष राउत ने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की पदयात्रा का असर अब दिखने लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज सभी पार्टियों का सुपड़ा साफ करने जा रही है। उन्होने ने कहा कि 28 जुलाई को होनेवाला सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मजबूत पहल है।

सम्मेलन ने विरोधियों में हलचल बढ़ा दिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी की सहमति से जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने यह घोषणा की थी कि दो अक्तूबर को जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी का रूप ग्रहण कर लेगा।जिसकी रूपरेखा, पार्टी का संविधान बनाने व अन्य मुद्दों पर पंचायत से लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ प्रशांत किशोर के साथ बैठक की जायेगी।मौके पर जन सुराज के जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, टुनू पांडेय, संजय सिंह, राजीव सिंह, दसरथ चौरसिया, उज्वल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें