राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली, अधर में लटका नगर निकाय चुनाव

राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद खाली, अधर में लटका नगर निकाय चुनाव
रांची: झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद नगर निकाय का चुनाव अधर में लटका हुआ है। राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद फरवरी 2021 से खाली है। जिसके बाद से आयोग का कामकाज वगैर राज्य निर्वाचन आयुक्त का ही चल रहा है। इस हालात में शहर की सरकार का गठन हो पाना संभव प्रतित नही होता है। इधर राज्य सरकार जातिय सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। वहीं विधानसभा चुनाव के दिन भी नजदीक आते जा रहे हैं । ऐसे में नगर निकाय चुनाव पर ग्रहण लगना तय माना जा रहा है। दरअसल झारखंड में नगर निकाय क्षेत्र रांची, हजारीबाग, मेदनीनगर, धनबाद गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो होने हैं । वहीं नगर परिषद गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम और नगर पंचायत वंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया में किया जाना है।





