मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : पिछले दो साल में साय सरकार ने एक भी नए प्रधानमंत्री आवास का मकान स्वीकृत नहीं किया : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर : पिछले दो साल में साय सरकार ने एक भी नए प्रधानमंत्री आवास का मकान स्वीकृत नहीं किया : कांग्रेस

- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारवार्तारायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव दावा कर रहे क‍ि, प्रदेश में अभी तक 2016 से कुल 24 लाख आवास स्वीकृत हुए है, उनमें से 16 लाख 72000 आवास उनकी सरकार ने पूरे कर लिए है। जबकि हकीकत यह है कि पिछले दो साल में साय सरकार ने एक भी नए मकान स्वीकृत नहीं किया।उन्‍होंने कहा क‍ि, कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुए मकानों की दूसरी किस्त दिया, जो पूरे हुए उनका उद्घाटन करवाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 2016 से आंकड़ा तो प्रस्तुत कर रहे, लेकिन 2023 तक कितने मकान स्वीकृत हुए उनकी संख्या नहीं बता रहे। भाजपा सरकार अभी तक बनाए गए प्रधानमंत्री आवास की वर्षवार संख्या का श्वेत पत्र जारी कर दे।धान खरीद में सरकार फेल साबितदीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में चल रही धान खरीद में सरकार की लापरवाही के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। टोकन नहीं कट पा रहा, तौलाई में दिक्कत हो रही, पंजीयन की समस्या यथावत बनी हुई है, आज भी 5 लाख किसान पंजीयन के लिए सोसायटी दफ्तर से ले कर तहसीलदार तक के चक्कर काट रहे। सरकार किसानों का धान तो खरीदना नहीं चाह रही भी सीमावर्ती प्रदेशों से सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में बेतहाशा धान आ रहा और सोसायटियों में बिक भी रहा है।कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठकदीपक बैज ने कहा कि, संगठन सृजन के माध्यम से बनाए गए कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पहली बैठक कल 6 दिसंबर को राजीव भवन में आयोजित है। बैठक में आगामी महीनो की कार्य योजना बनाई जाएगी, एसआईआर की प्रगति निगरानी पर बात होगी। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही बिजली के दाम की बढ़ोतरी के खिलाफ, गाइडलाइन की दरों के खिलाफ तथा धान खरीदी की अव्यवस्था के खिलाफ भी आंदोलनों पर चर्चा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें