मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाए वह डिफाल्टर है : शुक्ला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। भारतीय जनता पार्टी मोदी की 10 साल की विफलताओं तथा

जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान

को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही। यह बयान मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस संचार

विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दिया है।

उन्होंने कहा कि

नेता प्रतिपक्ष महंत ने जिन मुद्दों को उठाया भाजपा उसकी चर्चा करने से भाग

रही है। प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं है कि उनके बारे में बात करने, उनसे

सवाल करने पर उनको नुकसान हो जायेगा। भाजपा सस्ता प्रचार पाने के लिये

नौटंकी करना बंद करें। जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाये उसे

डिफाल्टर कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर

पाता उसे भी डिफाल्टर कहा जाता है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी

मोदी की इसी असफलता के संबंध में उन्हें डिफाल्टर कहा है यह कोई असंसदीय

शब्द नहीं है। मोदी की विफलताओं से ध्यान भटकाने भाजपा इसको मुद्दा बना

रही।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील

आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने भी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता

से जो वादा किया था उसमें से अधिकांश वादों को पूरा नहीं किया उस पर अब वे

चर्चा भी नहीं करना चाहते।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के

अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी को सरकार चलाते 10 साल पूरे हो

गये लेकिन मोदी ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। जनता इस चुनाव में

मोदी और भाजपा के एक-एक वादों का हिसाब लेगी। जनता से किया गया यह

वादाखिलाफी डिफाल्टरी ही तो है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें