एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटाया,एक दिन पूर्व ईडी ने की थी छापेमारी

एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटाया,एक दिन पूर्व ईडी ने की थी छापेमारी
रांची:रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटा दिया। मालुम हो कि ईडी की टीम ने गुरुवार को मीरा सिंह और कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव के ठिकाने पर छापेमारी की थी। जिसमे छापेमारी के दौरान ईडी ने आठ मोबाइल से तकरीबन 100 जीबी डाटा रिट्रीव कराया था। मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के दौरान पाया गया कि मीरा सिंह ने कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव समेत कई अन्य लोगों से बालू की तस्करी को लेकर चैट किया है। कई ट्रकों के नंबर भी मोबाइल फोन से मिले हैं, जिन्हें पासिंग देने यानि पुलिस के द्वारा बिना पकड़े पास करने की बात मैसेज में लिखी गई है।





