मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

अगले तीन माह में होंगी 40 हजार नियुक्तियां, आयोग ने जारी किया कैलेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगले तीन माह में होंगी 40 हजार नियुक्तियां, आयोग ने जारी किया कैलेंडर

अगले तीन माह में होंगी 40 हजार नियुक्तियां, आयोग ने जारी किया कैलेंडर

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी दिनों में राज्य में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए इस साल के अंत तक आयोजित होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि और उसके परिणाम की घोषणा कर दी है। इसके जरिए राज्य में 40 हजार पदों को भरा जाएगा। सीजीएल की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार झारखंड नगर पालिका सेवा संपर्क संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम अगले महीने अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा, जबकि झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम भी अगस्त 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। पेपर लीक के कारण स्थगित हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को एक बार फिर आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में इसके अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना जताई है, जबकि इसका रिजल्ट अक्टूबर 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी होगा, जबकि स्नातक स्तर की झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का रिजल्ट अक्टूबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें