मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर SSB जवान ने दी जान, कांकेर में घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर SSB जवान ने दी जान, कांकेर में घटना

कांकेर। जिले के थाना अंतागढ़ क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कुहचे में स्थित एसएसबी कैंप में तैनात एक जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ने साेमवार सुबह स्वयं को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार मृतक एसएसबी का जवान आनंद प्रकाश तिवारी निवासी उत्तरप्रदेश ग्राम कुहचे स्थित एसएसबी कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से साेमवार काे स्वयं को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी कैंप के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया । फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि जवान के घातक कदम उठाने की सूचना हमें एसएसबी कैंप से मिली है। बताया जा रहा है कि जवान आनंद प्रकाश तिवारी ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। अंतागढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें