मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, चरिथ असलांका होंगे कप्तान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, चरिथ असलांका होंगे कप्तान

कोलंबो। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 से पहले इस फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए गए चरिथ असलांका को वनडे टीम की कप्तान सौंपी गई है।

लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे धनंजय डी सिल्वा और दुष्मंथा चमीरा को भी टीम में जगह दी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 14 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। बतौर बल्लेबाज टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, सदीरा समरविक्रमा, और कामिंडू मेंडिस को जगह दी गई है। जेनिथ लियानागे भी मध्यक्रम को मजबूत करेंगे।

बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम में गेंदबाजी विभाग में भी स्पिन और तेज गेंदबाजी का सही संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है। बतौर तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा को जगह दी गई है, जबकि वानिंदू हसरंगा, महेश तिक्षाणा, जेफरी वेंडरसे और डुनिथ वेल्लालेज स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करेंगे।

तीन वनडे मैचों की सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को खेली जानी है। सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है।

टी20 सीरीज के मैच 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को खेले जाएंगे। तीनों मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पूर्व के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों देशों के बीच 79 वनडे खेले गए हैं और दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है। श्रीलंका ने 37 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 38 मैचों में जीत हासिल की है।

3 मैचों का परिणाम नहीं आया है, जबकि एक मैच टाई रहा है। श्रीलंका का प्रदर्शन हाल के दिनों में बेशक निराशाजनक रहा है, लेकिन अपने घर में उसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इंग्लैंड और श्रीलंका वनडे सीरीज रोमांचक हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:-

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश तीक्षणा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें