मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में होगा एसआरडीसी का गठन, सँवरेगी पुरानी दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली में होगा एसआरडीसी का गठन, सँवरेगी पुरानी दिल्ली

पुरानी दिल्ली के विकास के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार पुरानी दिल्ली (वॉल्ड सिटी) के सौंदर्यीकरण व सुनियोजित विकास को लेकर कृत- संकल्प है। दिल्ली सरकार वॉल्ड सिटी की विरासत को लौटाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए जल्द ही शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि पुरानी दिल्ली का पुराना गौरव लौटे और यहां के स्थानीय निवासियों व व्यापारियों को समुचित नागरिक सुविधाएं मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुराने शहर का समग्र विकास करने की बड़ी योजनाएं बना रही है।

इस मसले पर मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक में चांदनी चौक लोकसभा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद के अलावा एसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में इस बात पर सहमति थी कि वॉल्ड सिटी का पुनर्विकास व पुनर्निमाण किया जाना जरूरी है। वर्तमान में पिछली सरकार की घोर लापरवाही के कारण इस क्षेत्र का बुरा हाल है। विशेषकर ऐतिहासिक बाजार चांदनी चौक में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बैठक मे सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम पूरी तरह से निष्क्रिय है, क्योंकि पूर्व सरकार ने इसके माध्यम से पुरानी दिल्ली का विकास करने में रुचि ही नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि एसआरडीसी का पुनर्गठन किया जाए और इसमें सरकारी अधिकारियों के अलावा विरासत व इतिहास से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए। सांसद खंडेलवाल ने एसआरडीसी का नाम भी बदलने का आग्रह किया। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वॉल्ड सिटी के पुनर्विकास के लिए विरासत के संरक्षण से जुड़ी कंपनियों को भी शामिल किया जाए, ताकि इस क्षेत्र का पुराना चरित्र वापस लौटाया जाए। उनका यह भी कहना था कि पुरानी दिल्ली की हैरिटेज इमारतों में व्यापारिक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि चांदनी चौक बाजार का पुराना स्वरूप बनाए रखने के लिए निर्माण गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार वॉल्ड सिटी का गौरव लौटाने के लिए कृतसंकल्प है, इसके लिए योजनाएं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक का समुचित विकास इसलिए नहीं हो रहा है, क्योंकि वह तीन सरकारी एजेंसी के जिम्मे है, जिससे विकास कार्यों में लगातार देरी होती रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार एसआरडीसी का जल्द पुनर्गठन करेगी और इसके माध्यम से वॉल्ड सिटी में विकास कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस निगम में विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा, जो हैरिटेज को संवारने की योग्यता रखते हों। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार चांदनी चौक बाजार को लेकर भी गंभीर है। यहां लाखों लोग घूमने व खरीदारी के लिए आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार को संवारने के लिए तेजी से कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्हें बताया गया है कि बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की कमी है। उन्होंने संबंधित विभाग को आदेश दिए कि वे बाजार में तुरंत पिंक टॉयलेट का भी निर्माण करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें