मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 23 हो गई है। बीती रात इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। आठ लोगों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इनका अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में भंगाली कलां, मराडी कलां, पातालपुरी, थ्रिएवाल, तलवंडी खुम्मन और करनाला के लोग शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित गांवों का दौरा करके लोगों की जांच कर रही हैं। किसी को भी उल्टी या चक्कर आने की सूरत में पास के अस्पताल में डिस्पेंसरी में भेजा जा रहा है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद इस मामले की गाज सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ी है। अभी तक स्थानीय मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ अवतार सिंह, एक्साइज विभाग के ईटीओ मनीष गोयल व इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित किया जा चुका है।जिला प्रशासन की तरफ से गांवों में लाउडस्पीकर से लोगों से अपील की जा रही है कि अगर किसी ने बीते दिनों शराब पी है और उनकी हालत खराब है तो वे भी जल्द इसकी जानकारी स्थानीय अस्पताल में दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें