मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रैंप वॉक में पारंपरिक भारतीय परिधान एवं आधुनिक पश्चिमी डिजाइनों का दिखा अनूठा संगम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। शहर में आयोजित एनकोड और तुरपन इवेंट शहरवासियों के बीच

विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। कोड विजीयू द्वारा आयोजित इस वार्षिक

डिज़ाइन उत्सव एनकोड में छात्रों ने अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन

किया। इस इवेंट में लगभग पांच सौ से अधिक प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए गए,

जिन्हें छात्रों ने अपने असाइनमेंट्स के दौरान तैयार किया था। इनमें से कई

प्रोडक्ट्स को बिक्री के लिए भी रखा गया था, जिससे छात्रों को अपने

उत्पादों को बाजार में लाने और व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने का मौका

मिला।

इसके बाद तुरपन जो कोड विजीयू का वार्षिक फैशन शो है,

का भव्य मंचन हुआ। इस शो के निदेशक फैशन जगत के प्रसिद्ध अभिमन्यु सिंह

तोमर थे। फैशन शो में प्रोफेशनल मॉडल्स ने छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए

परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया। फैशन शो की थीम और प्रस्तुति ने सभी को

मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शो में न केवल पारंपरिक भारतीय परिधान बल्कि आधुनिक

पश्चिमी डिज़ाइनों का भी संगम देखने को मिला। मॉडल्स ने जब रैंप पर कदम

रखा, तो उनकी आत्मविश्वास और छात्रों की मेहनत दोनों ही साफ नजर आ रही थी।

इस

इवेंट का आयोजन शहर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क में हुआ। इसमें शहर के नामी

उद्यमी, फैशन जगत की कई हस्तियां, कोड विजीयू का प्रबंधन और छात्र उपस्थित

थे।

विजीयू के सीईओ ओंकार बगड़िया ने बताया कि संस्थान में

हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस पर अधिक ध्यान दिया जाता है और छात्रों को सीधे

उद्योग से जुड़कर सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा, हमारा

लक्ष्य है कि हमारे छात्र न केवल अकादमिक रूप से बल्कि व्यावहारिक रूप से

भी सक्षम हों। वहीं, कोड की डायरेक्टर श्वेता चौधरी ने कहा कि संस्थान का

उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से बढ़कर प्रैक्टिकल नॉलेज देना है।

उन्होंने बताया कि यह पूरा शो पूरी तरह से छात्र केंद्रित रहा। उन्होंने

कहा कि छात्रों की मेहनत और उनके क्रिएटिव विजन को देखना एक गर्व का क्षण

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें