मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश

कोलकाता। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में इटली को 42 रन से हराकर सुपर-8 में अजेय रहते हुए प्रवेश किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और जवाब में इटली की टीम को 18 ओवर में 123 रन पर समेट दिया।तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि मैथ्यू फोर्डे ने तीन सफलताएं हासिल कीं।होप की कप्तानी पारीटॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ब्रेंडन किंग पारी की सातवीं गेंद पर आउट हो गए, जबकि शिमरॉन हेटमायर भी केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले के अंत तक टीम का स्कोर 48/2 था।इसके बाद कप्तान शाई होप ने जिम्मेदारी संभाली और रोस्टन चेज के साथ 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। चेज 24 रन बनाकर आउट हुए। होप ने मात्र 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 46 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे।अंतिम ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड (24* रन, 15 गेंद) और मैथ्यू फोर्डे (16 रन, 8 गेंद) ने 14 गेंदों में 28 रन जोड़कर टीम को 165/6 तक पहुंचाया।इटली की लड़खड़ाती पारी166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। जस्टिन मोस्का 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि एंथनी मोस्का 19 रन (एक चौका, दो छक्के) बनाकर चलते बने। पावरप्ले के अंत तक टीम 37/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी।जेजे स्मट्स (24 रन) और बेन मनेन्ती (26 रन) ने कुछ देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए, पर टीम बड़ा साझेदारी नहीं बना सकी।जोसेफ-फोर्डे की घातक गेंदबाजीशमार जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लेकर इटली की कमर तोड़ दी। मैथ्यू फोर्डे ने 3/25 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि गुडाकेश मोती ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।इटली की पूरी टीम 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 42 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में दमदार एंट्री की।संक्षिप्त स्कोर:वेस्टइंडीज 165/6 (20 ओवर) — शाई होप 75, रोस्टन चेज 24, शेरफेन रदरफोर्ड 24*; क्रिशन कालुगमागे 2/24, बेन मनेन्ती 2/37।इटली 123 ऑलआउट (18 ओवर) — बेन मनेन्ती 26, जेजे स्मट्स 24; शमार जोसेफ 4/30, मैथ्यू फोर्डे 3/25, गुडाकेश मोती 2/24।वेस्टइंडीज 42 रन से विजयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें