मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

विनेश फोगाट मामले में खेल मंत्री संसद में देंगे बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विनेश फोगाट मामले में खेल मंत्री संसद में देंगे बयान

नई

दिल्ली, । विपक्षी सांसदों ने बुधवार काे लोकसभा में

पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य ठहराए जाने का मुद्दा

उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लाेकसभा में कहा कि

केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे। महिला पहलवान

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब विनेश

फोगाट कुश्ती का अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।

विनेश फोगाट

को 50 किलाेग्राम वर्ग में बुधवार काे फाइनल मुकाबला खेलना था। फोगाट को

तय वजन से 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। इस

वजह 50 किलाेग्राम वर्ग में होने वाला फाइनल मुकाबला नहीं होगा। विनेश

फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने का मामला आज संसद में भी उठाया गया। विपक्ष

ने इस मुद्दे पर खेल मंत्री से जवाब मांगा है।

संसद की कार्यवाही

के दौरान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।

विपक्ष ने संसद में 'खेल मंत्री जवाब दो' के नारे भी लगाए। विनेश फोगाट

मामले में संसद में हुए हंगामे के बाद अब खेल मंत्री इस पूरे मामले को लेकर

आज दोपहर तीन बजे अपना बयान देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें