मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

ढाका। बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की टी20 प्रारूप में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली को टीम में जगह नहीं मिल सकी है।तस्कीन अहमद हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर थे और इस दौरान उन्होंने ILT20 में शारजाह वॉरियर्ज़ के लिए खेला था। अब उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।टीम की कमान शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लिटन कुमार दास को सौंपी गई है, जबकि सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने जाकेर अली के अलावा महिदुल इस्लाम अंकॉन को भी बाहर रखा है। इसके साथ ही शानदार फॉर्म में चल रहे नजमुल हुसैन शांतो को भी टीम में जगह नहीं मिली।बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है, जहां उसका सामना वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और डेब्यू कर रही इटली से होगा। बांग्लादेश अपना अभियान 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड (दोनों मैच कोलकाता में) और 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से मुकाबला होगा।बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप टीमलिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहान, माहेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, एमडी शाइफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें