मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

महिला टी-20 विश्व कप ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ सफलता, लक्ष्य पूरी तरह हासिल : जय शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला टी-20 विश्व कप ने हासिल की रिकॉर्डतोड़ सफलता, लक्ष्य पूरी तरह हासिल : जय शाह

लंदन (इंग्लैंड)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने बताया कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 ने रिकॉर्डतोड़ सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि 2026 विश्वकप को अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल हुआ है। रिकॉर्ड दर्शक उपस्थिति और डिजिटल व्यूअरशिप इसकी सफलता का प्रमाण हैं।जय शाह ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा कि हमारा लक्ष्य था कि यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप हो। रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी दर्शक संख्या के साथ, हमने इसे हासिल कर लिया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को शुभकामनाएं, जो लॉर्ड्स में फाइनल में निश्चित रूप से एक शानदार मुकाबला पेश करेंगे।ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से होगी। ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। उसने 6 बार खिताब हासिल किया है जबकि, इंग्लैंड की टीम एक बार चैंपियन रही है। टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्टेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले तीनों ही बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें