मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

स्पाइसजेट की चार विशेष उड़ानें शुरू, यूएई के फूजैरा से भारतीयों की वापसी तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्पाइसजेट की चार विशेष उड़ानें शुरू, यूएई के फूजैरा से भारतीयों की वापसी तेज

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत यूएई के फूजैरा से भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए फुजैरा से चार विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है, इनमें से दो उड़ानें मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। स्पाइसजेट ने कहा कि वह 3 मार्च को और अगले कुछ दिनों के लिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि से जोड़ने के लिए चार विशेष उड़ानें संचालित करेगी।कंपनी के बयान में कहा गया है कि स्पाइसजेट 4 मार्च से फूजैरा-दिल्ली और फूजैरा -मुंबई की अपनी निर्धारित उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरलाइन यात्रियों की आवश्यकताओं और नियामक अनुमोदनों के अधीन, अधिक विशेष उड़ानें संचालित करने की संभावना का भी पता लगा रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें