मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, स्पाइसजेट–अकासा प्लेन में हल्का नुकसान, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, स्पाइसजेट–अकासा प्लेन में हल्का नुकसान, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली। गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अकासा एयर के खड़े विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित गेट की ओर टैक्सी कर रहा था और इसी दौरान उसने अकासा एयर के एक विमान को टक्कर मार दी, जो हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था।

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को क्षति हुई।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट क्यूपी 1406 को इस घटना के बाद वापस बे (पार्किंग एरिया) में लाना पड़ा।

एयरलाइन के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उनका विमान खड़ा हुआ था, तभी दूसरे एयरलाइन के विमान ने उस विमान को टक्कर मार दी।

प्रवक्ता ने कहा, "अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1406, जो दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी, 16 अप्रैल को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लाई गई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आकासा का विमान खड़ा था जब दूसरे विमान ने उसे टक्कर मारी।"

एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

आकासा एयर ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इससे पहले इसी महीने इंडिगो के एक विमान से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कैटरिंग वैन टकरा गई थी।

यह घटना एयरपोर्ट के बे नंबर 51 पर हुई थी, जिसमें विमान को मामूली नुकसान पहुंचा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें