मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के जींद में बोले पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ खेल क्षेत्र में काम करने पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के जींद में बोले पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ खेल क्षेत्र में काम करने पर हुई चर्चा

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में शुक्रवार को अपनी सभा के दौरान खेल क्षेत्र को लेकर एक अहम बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मिलकर खेल के क्षेत्र में काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे हरियाणा को भी फायदा होगा। हरियाणा खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है, इसलिए पीएम का बयान निश्चित रूप से हरियाणा और देश के खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वहां की सरकारों से खेल को लेकर मेरी व्यापक चर्चा हुई है। इन दोनों देशों के साथ मिलकर आने वाले समय में हम खेल उद्योग, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण जैसे बहुत सारे काम साथ मिलकर करने वाले हैं। इससे हरियाणा के युवाओं को भी बहुत लाभ होगा।

पीएम ने कहा कि साल 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए भी हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। हर खिलाड़ी को जोरदार तैयारी करनी है। पूरा दमखम लगाना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार आपको सभी सुविधाएं देगी। अगले 2036 के ओलंपिक के लिए हमें 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों पर ध्यान देना होगा।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम के भाषण की वीडियो क्लिप साझा की है।

पीएम मोदी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के खेल संबंधों की चर्चा की थी। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित बिग बैश लीग (बीबीएल) के अगले सीजन के पहले मैच का आयोजन चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में करने की घोषणा की थी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे और वहां की सरकार द्वारा भारतीय मूल की प्रतिभाओं को पर्याप्त मौका देने की सराहना भी की थी। पीएम ने ऑकलैंड में दिए अपने भाषण में कहा था कि भारत और न्यूजीलैंड के पास खेल के क्षेत्र में एक साथ काम करने की असीमित संभावना है। भारत न्यूजीलैंड से रग्बी सीखना चाहता है। भारत को रग्बी में आगे आने के लिए विशेषज्ञ चाहिए, कोच चाहिए। न्यूजीलैंड इसमें हमारी मदद कर सकता है।

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेल के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन को प्रभावी बताया था और कहा था कि दोनों देश खेल तकनीक में साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें