मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आईं एसपी निवेदिता पाल, खुद वाहन में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आईं एसपी निवेदिता पाल, खुद वाहन में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की तत्परता से मदद की।जानकारी के अनुसार, आज बुधवार दोपहर लगभग 2:15 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क हादसे में घायल हो गया। उसी दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल वहां से गुजर रही थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और घायल युवक की स्थिति का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों को घायल का समुचित उपचार करने के निर्देश भी दिए। समय पर मिली मदद से युवक को तत्काल इलाज उपलब्ध हो सका।पुलिस अधीक्षक की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। वहीं घायल युवक ने भी समय पर सहायता और सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और समाज सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें