मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

नई दिल्ली। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ भागीदारी की।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ इंडिया ब्लॉक द्वारा शुरू की गई है, जिसमें वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' ने क्रांति ला दी है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए और 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।"

कांग्रेस पार्टी ने कुछ अन्य फोटो भी शेयर की, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के साथ अन्य नेता दिखाई दिए।

वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी है और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

इस यात्रा को लेकर इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। राहुल गांधी ने जो एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस पर जनता का समर्थन है।

वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू और अन्य पार्टियों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जनता इंडिया ब्लॉक के झूठ का जवाब विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें