मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

यात्रियों के लिए 13 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यात्रियों के लिए 13 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर। आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति के मध्य सात फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियाें ने बताया कि यह विशेष गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 13, 20, 27 अप्रैल तथा 04, 11, 18 एवं 25 मई 2026 को रक्सौल के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल से प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 16, 23, 30 अप्रैल तथा 07, 14, 21 एवं 28 मई 2026 को तिरुपति के लिए रवाना होगी।इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 03 एसी द्वितीय श्रेणी, 05 एसी तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान (स्लीपर) तथा 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस गाड़ी के प्रमुख ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों पर निर्धारित किए गए हैं। तिरुपति से प्रस्थान करने के बाद यह गाड़ी दूसरे दिन इन स्टेशनों पर पहुंचेगी और तीसरे दिन रक्सौल पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी दिशा में भी गाड़ी निर्धारित समयानुसार प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए तिरुपति पहुंचेगी।रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष ट्रेन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें