मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता रावलपिंडी टेस्ट, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीता रावलपिंडी टेस्ट, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ

रावलपिंडी। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 93 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में सीरीज का दूसरा मैच निर्णायक बन गया था। सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए साउथ अफ्रीका को यह मैच हर हाल में जीतना था।

रावलपिंडी में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी में 333 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने 87, जबकि सऊद शकील ने 66 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन बनाए। मेहमान टीम से केशव महाराज ने सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 404 रन बनाकर बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 89 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से इस पारी में आसिफ अफरीदी ने 6 विकेट हासिल किए।

पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में महज 138 रन ही बना सकी। इस पारी में बाबर आजम ने 87 गेंदों में 50 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज हार्मर ने 6 विकेट लिए।

इसी के साथ साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 68 रन का टारगेट मिला।

मुकाबले के चौथे दिन आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को रयान रिकेल्टन और कप्तान एडन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी के बीच 11.3 ओवरों में 64 रन की साझेदारी हुई। मार्करम 45 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद स्टब्स भी चलते बने। यहां से रिकल्टन (नाबाद 25) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन टी20 और इतने ही वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें