मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हुई दक्षिण अफ्रीका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में मात दे दी है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से मात दी। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। पहला वनडे भी दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीता था।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 23 के स्कोर पर दोनों ओपनर लौट गए थे। इसके बाद टोनी डे जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। जॉर्जी 38 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। मैथ्यू ब्रीट्जके 78 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर सिमट गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 74, वियान मुल्डर ने 26 और केशव महाराज ने 22 रन बनाए।

एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला।

278 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने 37.4 ओवर में 193 रन पर ढह गई। एनगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और एस मुथुसामी ने 2-2 जबकि वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 74 गेंद पर 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 87 रन की पारी खेली, लेकिन उनका अकेला प्रयास ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए काफी नहीं था। कैमरून ग्रीन 35 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें