मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए

बारामुला। जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के सागीपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देरशाम विशेष सूचना पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने सोपोर के सागीपोरा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू की। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई। कुछ देर बाद आतंकियों ने गोलीबारी बंद कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर अभियान रोक दिया गया। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। आतंकियों ने एक बार फिर से गोलीबारी की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें