मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में सोनी बेकर करेंगे डेब्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 2 सितंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होगी। 22 वर्षीय तेज गेंदबाज सोनी बेकर हेडिंग्ले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं।

22 वर्षीय सोनी बेकर ने 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओर से खेलते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। माना जा रहा है कि सोनी इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

हैम्पशायर के बेकर ने जनवरी 2025 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते हुए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

सोनी बेकर के करियर को देखें, तो उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मुकाबलों की 13 पारियों में 33.90 की औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, 11 लिस्ट-ए मुकाबलों में सोनी 19 विकेट हासिल कर चुके हैं।

सोनी बेकर ने अपने टी20 करियर में 21 मुकाबले खेले, जिसमें 24 शिकार किए हैं।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1992 से अब तक कुल 71 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 30 मैच जीते, जबकि 35 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा। वहीं, पांच मुकाबले बेनतीजा रहे।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लीड्स में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिसके बाद लंदन में 4 सितंबर को दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा। तीसरा मैच साउथैम्पटन में 7 सितंबर को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। पहला मैच 10 सितंबर को कार्डिफ में होगा, जबकि अगला मुकाबला 12 सितंबर को मैनचेस्टर में आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 14 सितंबर को नॉटिंघम में खेला जाना है।

पहले वनडे मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें