मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बीमा भारती के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पटना आवास पर पुलिस ने की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीमा भारती के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पटना आवास पर पुलिस ने की छापेमारी

बीमा भारती के बेटे की गिरफ्तारी के लिए पटना आवास पर पुलिस ने की छापेमारी

पटना। पूर्व विधायक बीमा भारती के पटना स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस पूर्णिया के भवानीपुर में दो जून को व्यवसायी गोपाल यादुका की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में बीमा भारती के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन उनका बेटा वहां नहीं मिला।पुलिस के अनुसार बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने ही व्यवसायी की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। इस मामले में मंगलवार सुबह पटना स्थित बीमा भारती के आवास पर रुपौली थाना की पुलिस पहुंची।धमदाहा एसडीपीओ संजीव गोल्डी ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र का नाम सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस मामले में गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक जमीन ब्रोकर संजय भगत भी हिरासत में लिया गया है।बीमा भारती ने पूरे मामले में उनके बेटे को फंसाने की बात कही है। इसके पहले रुपौली में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद से टिकट पाने के लिए बीमा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से आज मुलाकात की। इसके कुछ घंटे बाद ही उनके आवास पर पुलिस ने धावा बोला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें