मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सोम प्रदोष: इंद्रदेव ने किया महादेव का अभिषेक, सजी झांकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। आषाढ़ माह के सोम प्रदोष व्रत पर सोमवार को छोटीकाशी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया। जगह-जगह शिवलिंगों पर दूध, जल, पंचामृत, गन्ने के रस सहित अनेक द्रव्यों से विधिपूर्वक अभिषेक किया गया। मंदिरों में वेद मंत्रोच्चार, घंट-घडिय़ाल और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। चौड़ा रास्ता के ताडक़ेश्वर मंदिर में सोम प्रदोष पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम को फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। आमेर रोड स्थित गोविंद देवजी मंदिर ठिकाने के काले महादेव जी मंदिर में विभिन्न द्रव्यों से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।क्विंस रोड वैशालीनगर स्थित झाडखंड महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने बारिश के बीच जलाभिषेक किया। बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर, झोटवाड़ा रोड के चमत्कारेश्वर, छोटी चौपड़ के रोजगारेश्वर, सी-स्कीम स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक प्राचीन शिवालयों में सोम प्रदोष के उपलक्ष्य में विशेष श्रृंगार एवं झांकियां सजाई गईं। गलता गेट स्थित संतानप्रदेश्वर शिव मंदिर में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में भगवान शिव का विशेष पूजन हुआ। यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन भी करवाए गए।त्रिपोलिया बाजार स्थित तंवर जी का नोहरा में शिव हनुमान मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने आचार्य पं. दिनेश शर्मा के आचार्यत्व में अभिषेक किया। गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें