मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है।

शुक्रवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है।

कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 53 लाख 91 हजार 871 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे हैं।

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग मंदिर परिसर और रूट लाइन का जायजा ले रहे हैं। एसपी ने बताया कि मंदिर और मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट और 9650 पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सीआरपीएफ की चार कम्पनी, दो एसपी, एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि मेला में 101 स्थानों पर श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था की गयी है। मेला में कुल 81चिकित्सकों और पारा 449 मेडिकल स्टाफ को लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए 50 एम्बुलेंस लगाए गए हैं।

अब तक मंदिर को 7,36,44,295 रूपये आय के रूप में प्राप्त हुए हैं। मंदिर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 765 सीसीटी कैमरा, 200 एआई कैमरा और 10 ड्रॉन कैमरा कार्यरत हैं। वहीं, इस श्रावणी मेला में ऑनलाईन चैट बोर्ड क्यूआर कोड से प्राप्त 782 शिकायतों का निष्पादन किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें